फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लुंबिनी में सम्मानित हुए डॉ. हंसराज कुशवाहा

Mon, 02 Dec 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में रतनसेन डिग्री काॅलेज बांसी के वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. हंसराज कुशवाहा ने नेपाल में शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसके लिए उन्हें कुशवाहा को सम्मानित किया गया। साउथ एशिया फाउंडेशन नेपाल एवं लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय नेपाल की ओर से ‘शांति स्थापना एवं सतत विकास के लिए गौतम बुद्ध की शिक्षाएं विषय पर आयोजित संगोष्ठी में डॉ. कुशवाहा ने “वैश्विक शांति एवं धारणीय विकास में बौद्ध दर्शन का योगदान” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के महासचिव राहुल बरुआ, प्रो. प्रियंकर उपाध्याय, प्रो. दिलीप कुमार बरुआ, रंजीत रे, मंजीव सिंह पूरी एवं जयंत प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें