सिद्धार्थनगर। रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी में मंगलवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ की इकाई का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. ब्रह्म सिंह को अध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा एवं देवराज सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. किरन को महामंत्री, डॉ. विकास कुमार सिंह व विकास सिंह को संयुक्त मंत्री, देवेंद्र प्रसाद, मनीष कुमार भारती एवं मनोज कुमार सोनकर को सहमंत्री, रामबाबू पाल एवं डॉ. हंसराज कुशवाहा को सुआक्टा प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित किया गया एवं दयाशंकर पटेल को कोषाध्यक्ष चुना गया। संवाद