फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डॉक्टर आंबेडकर ने कुरीतियों को मिटाने का कार्य किया

Sat, 06 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के महुआखुर्द गांव में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम मे शामिल बौद्ध अनुयाई।
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के महुआ खुर्द गांव में स्थित संघमित्रा बौद्ध बिहार में स्थापित भगवान बुद्ध व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार की रात को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भंते अभयानंद ने किया। इससे पहले भंते ने त्रिशरण पंचशील व बुद्ध वंदना बौद्ध अनुयायियों को ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि प्रह्लाद पटेल ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इसके बाद बिरहा गायक राजकुमार यादव ने अपने गीत के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए बौद्ध अनुयायियों को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मिशन गायिका संगीता भारती ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के तमाम गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिवाकर गौतम, बच्चाराम बौद्ध, बलवंतराव, अशोक कुमार, मनोज सिद्धार्थ, श्यामलाल बौद्ध, सूर्यबली, रामबक्स गौतम, गंगाराम, अनिल गौतम, सुखपाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें