सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भटगवा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन को ससुराल में उत्पीड़न करने व मारने पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत करके मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के पिता, पति और दो ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डुमरियागंज पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित विवाहिता के भाई अनवर अब्बास उर्फ लाडले निवासी ग्राम भटगवा ने बताया कि उनकी बहन की शादी शम्स निवासी ग्राम भटगवा के साथ लगभग छह साल पहले हुई थी, जिसके छह महीने के बाद से ही पति, सास, ननद को प्रताड़ित करने के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहते हैं। उलाहना देने पर मेरी बहन को थप्पड़, डंडे, चिमटे से मारने पीटने लगे, लेकिन मेरी बहन अपनी इज्जत बचाते हुए घर से बाहर निकल पड़ी। उसके पति ने उसे घर के अन्दर ले जाकर मारा-पीटा जिससे जिससे वह घायल हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोमवार देर शाम को पति, सास, और दो ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।