फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी चिंता : खेतों में सूखा और नदियों में बढ़ रहा पानी

Wed, 19 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बरसात के इंतजार में खेतों में धूल उड़ रही है। धान के खेतों में दरार आ रही है, लेकिन पहाड़ी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इस कारण लोगों को दोहरी चिंता है। नदी के जलस्तर बढ़ने से फिलहाल बाढ़ की आशंका नहीं है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों का पानी बढ़ना चर्चा का विषय है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, हालांकि नदियां धीरे-धीरे ही बढ़ी हैं। पांच दिनों से बारिश नहीं हो रही है, लेकिन कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है तो अन्य नदियों स्थिर हैं। ककरही पुल के पास बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई, जबकि उसका पुल कूड़ा नदी में सुबह आठ बजे की अपेक्षा शाम चार बजे पानी बढ़ गया था, इसी प्रकार नदियों में मामूली उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
जिले में बुधवार को बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई, राप्ती, कूड़ा, व घोघी नदियां स्थिर रहीं। बाणगंगा के ऊपरी स्तर पर भी आंशिक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अभियंता एसके सिंह ने बताया कि नेपाल की पहाड़ियों में बारिश होती है तो सिद्धार्थनगर सहित अन्य तराई क्षेत्र में पानी आता है। पहाड़ी बारिश के कारण ही नदियों में मामूली वृद्धि हो रही है। यही कारण है कि स्थानीय क्षेत्र में बारिश नहीं होने के बावजूद भी कई दिनों से पानी कम नहीं हो रहा है। हालांकि, सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं।
विज्ञापन

-
नदियों का जलस्तर
नदी, खतरे का निशान, बुधवार, मंगलवार
बूढ़ी राप्ती, 85.650, 80.940, 80.640
राप्ती, 84.900, 81.200, 81.260
कूड़ा, 87.200, 63.600, 63.600
बाणगंगा 93.420, 93.400, 93.100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें