सिद्धार्थनगर। खून का रिश्ता न होते हुए भी अपनों की तरह से रिश्ते को निभाते हैं। जिदंगी बचाने के लिए बिना जान पहचान के रक्तदान कर देते हैं। महादनियों के जीवन का लक्ष्य ही दूसरों की जिदंगी बचाना है।
एक फोन कॉल पर असहाय की मदद करने के लिए उनके कदम आगे बढ़ जाते हैं। इन महादानियों में किसी ने 30 बार तो कोई चार से आठ बार रक्तदान करके दूसरों की जिदंगी बचाने का कार्य किया है और आगे भी यह सिलसिला जारी रखने की बात करते हैं। यह महादानियों ने लोगों से अपील किया है कि वह विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेंशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे। रक्तदान करके दूसरों की जान बचाने के मुहिम का हिस्सा बनें।
खुद के साथ दूसरों से कराया रक्तदान
जीवन बचाने से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता है। एक व्यक्ति की जिदंगी अगर आपकी वजह से बच जाए तो समझिए की आपने बहुत बड़ी जीत हासिल कर ली है। एक व्यक्ति रक्त की अभाव में दम तोड़ दिया। जानकारी हुई तो बड़ा दुख हुआ। इसके बाद यह ठान लिया कि ब्लड के अभाव में किसी की जान नहीं जाने देंगे। पिछले कई साल से रक्तदान कर रहें। जरूरत पड़ने पर दूसरों को प्रेरित करके रक्तदान के लिए ब्लड बैंक पहुंचा चुके हैं। अब 25 से अधिक लोगों को प्रेरित करके रक्तदान करवाएं, जो स्वयं जाकर रक्तदान करने लगे हैं।
-दिलीप कुमार द्विवेदी, मुख्य आरक्षी पुलिस कार्यालय
जीवन बचाने से बड़ा कार्य कुछ नहीं
किसी के माध्यम से जानकारी मिलती है कि कोई पीड़ित है और ब्लड के अभाव में उसका इलाज नहीं हो पा रहा है। तत्काल ब्लड बैंक पर पहुंच जाते हैं और रक्तदान करते हैं। अगर रक्तदान को समय पूरा नहीं हुआ है तो एक ग्रुप तैयार किए हैं, जिनमें से कोई न कोई सदस्य जरूर रक्तदान कर देता है। इसके साथ ही कस्बे में हर वर्ष रक्तदान के लिए कैंप लगवाते हैं। जिसमें हर बार नये रक्तदाता जुड़ते हैं और रक्तदान करते हैं।
प्रभात जायसवाल, समाजसेवी, निवासी बिस्कोहर नगर
तीन स्थानों पर लगेंगे शिविर
विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को एसएसबी कैंप कटया दुबे में सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर शुरू होगा। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर शुरू होगा। कोई भी व्यक्ति इन शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान कर सकता है।
18 से 60 वर्ष का कोई स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार का विकार नहीं रहता है। शरीर स्वस्थ रहती है और हार्टअटैक सहित अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
-डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, ब्लड बैंक प्रभारी सिद्धार्थनगर