सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के परिसर से 14 जून विश्व रक्तदान दिवस तथा 21 जून अंतर्राष्ट्र
सिद्धार्थनगर। 14 को जून विश्व रक्तदान दिवस और 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर से रैली निकाली गई।
कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान मानवजाति का सबसे बड़ा दान है, आपके एक यूनिट रक्त से किसी की जान बच सकती है। जीवन के लिए जैसे ऑक्सीजन जरूरी है वैसे ही स्वस्थ्य रहने के लिए योग जरूरी है। जीवन शैली में योग को शामिल कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान कुलसचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. हरीश कुमार शर्मा, प्रो. सौरभ, अतुल रावत, सत्यम दीक्षित, मनीष श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, दुर्गेश कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।