फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्विज में पचपेड़वा विद्यालय के बच्चों का दबदबा

Fri, 15 Mar 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम के तहत बीआरसी इटवा में आयोजित गणित विज्ञान की क्विज प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा के बच्चों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

ब्लाॅक स्तरीय इस परीक्षा में टाॅपटेन में पचपेड़वा के कुल चार बच्चे शामिल रहे। सभी बच्चों को बीईओ महेंद्र प्रसाद ने पुरस्कृत किया। परिषदीय विद्यालयों में दक्षता आंकलन के लिए गुरुवार को बीआरसी परिसर इटवा में जूनियर राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के तहत आयोजित परीक्षा में 54 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से प्रति विद्यालय छह बच्चों के हिसाब से 324 बच्चों को परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान बीईओ महेन्द्र प्रसाद, शिक्षक प्रेमचंद वर्मा, अब्दुल फरीद खां, अजीत पटेल, अजीत चौधरी, बसंतु, ओमप्रकाश, ओमकार साहनी, महेन्द्र पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें