फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुत्तों ने चार को काटकर किया जख्मी

Sun, 09 Jun 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो आजाद नगर और वार्ड नंबर 16 मोदीनगर में कुत्तों का आतंक है। सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों को है। शनिवार को मोदीनगर निवासी केशराम, जोगिंदर कुमार, ललित कुमार, और जियान खान पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर के राकेश, अब्दुर्रहीम, इस्माइल, राजू आदि ने बताया कि अवारा कुत्ते अक्सर राहगीरों पर अचानक झपट पड़ते हैं। कई बार ये कुत्ते एक-दूसरे से लड़ते-लड़ते बीच सड़क पर आ जाते हैं। जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि खीरा मंडी से बंजरहवा जाने वाले मार्ग और मोदी नगर वार्ड में आवारा कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें