फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मरीजों से विवाद में डॉक्टर निलंबित

Thu, 13 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एक सप्ताह पूर्व मरीजों से हुए विवाद में चिकित्सक को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एक सप्ताह पूर्व आए मरीज एवं तीमारदारों और आर्थोपेडिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकित गुप्ता के बीच वाद विवाद हो गया था। इसकी शिकायत पर प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित की थी। जांच के दौरान बयान लेने के लिए बुलाने पर डॉ. अंकित गुप्ता की ओर से विपक्षियों पर दबाव बनाने की नीयत से आठ से 10 लोगों को अपने साथ लाया गया। इससे चिकित्सा महाविद्यालय का माहौल खराब होने और जांच प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जांच कमेटी की रिपोर्ट पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने डॉ. अंकित गुप्ता को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें