फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करें योग रहें निरोग का दिया मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। योग सप्ताह के तहत तहसील परिसर शोहरतगढ़ में मंगलवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसमें मास्टर ट्रेनरों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल आधारित योगाभ्यास कराया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी है। तहसील व ब्लाॅक मुख्यालयों पर योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग योग के प्रति रुचि ले रहे हैं। तहसील परिसर में योगाभ्यास के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर भूपेश चौधरी, एमएस खान, राकेश कुमार जायसवाल व योगेंद्र प्रसाद ने तहसीलदार अजय कुमार की उपस्थिति में लोगों को योगाभ्यास कराया। योग प्रशिक्षुओं को विश्व योग दिवस के संपूर्ण प्रोटोकॉल (शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटिचालन, घुटना संचालन, खड़े होकर किए जाने वाले आसन में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, बैठ कर किए जाने वाले आसन में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन/ मरीच्यासन पेट के बल लेटकर मकरासन, अर्ध भुजंगासन कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें