बांसी। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 मामले आए। चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम शशांक शेखर राय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 51, पुलिस विभाग के आठ, आपूर्ति विभाग चार, बिजली निगम के तीन और शिक्षा विभाग का एक समेत कुल 67 मामले पेश हुए। एसडीएम ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह, हरिश्चंद्र दूबे, अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव, अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। संवाद