खेसरहा क्षेत्र में स्थिति एलडी इंटर कॉलेज पेड़ारी बुजुर्ग में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर। बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस से डरे नहीं बेझिझक होकर अपनी बात कहें। हेल्प नंबरों की शिकायत दर्ज कराने से त्वरित कार्रवाई की जाती है। आगे बढऩे के लिए बेटियों को खुद कदम बढ़ाना होगा। यह बातें सीओ बांसी देवी गुलाम सिंह ने कही। वह शनिवार को खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में स्थित एलडी इंटर कॉलेज पेड़ारी बुजुर्ग में अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोल रहे थे। कार्यक्रम में कुल 80 छात्राएं मौजूद रहीं।
सीओ देवी गुलाम सिंह ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तभी सशक्त बनेंगे। बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। किसी तरह की समस्या आने पर पुलिस की मदद लें। छींटाकसी करने वाले मनचलों को मौके पर ही सबक सिखाएं। एक को सबक मिलने पर दस अन्य चेष्टा नहीं करेंगे। इसके लिए महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने साथ हुई किसी भी घटना को छिपाने के बजाय अध्यापक अथवा अभिभावक को अवश्य बताएं। चौकी प्रभारी सकारपार रमेश साहनी ने कहा कि महिलाएं और बेटियां अपने साथ होने वाले अत्याचार की दशा में टोल फ्री नंबर 109० का उपयोग कर सकती हैं। कहा कि लगातार छींटाकशी करना एवं गलत नियत से घूरना अथवा अश्लील हरकत करना आदि अपराध की श्रेणी में आते हैं । ऐसा होने पर छात्राएं तुरंत ही शिकायत करें।
साइबर अपराध का बचाव कैसे करना है, सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे करना है। जिससे देश व समाज का नुकसान न हो यह बातें अच्छे ढंग से समझाई गई। पुलिस पाठशाला से सीख मिली।
छात्रा, दुर्गावती जायसवाल
-
पुलिस के पाठशाला से नियम व कानून के बारे में जानने को मिला। शिकायत कहां और कैसे करनी ह,ै इसके बारे में जानकारी हुई।
छात्रा शिया
-
महिलाओं के सुरक्षा के बारे में जानकारी मिली हैए बहुत ही अच्छा लगा। हम कार्यक्रम को कराने के लिए आभार व्यक्त करते हैंं, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा है।
छात्रा लक्ष्मी
-
अधिकारियों से बात करके आप विश्वास बढ़ा है। पुलिस हमारी मददगार है। पुलिस के कंधे पर लगे स्टार के बारे में सीओ से जानकारी मिली है, बहुत अच्छा लगा।
छात्रा रिया चौहान