खेसरहा क्षेत्र में सुखी पडी सरजू नहर। संवाद
सिद्धार्थनगर। ड्रेनेज खंड के चिल्हिया-रजवाहा, धुसुरी माइनर, कटया माइनर एवं भावपुर माइनर का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया।
इस दौरान सिल्ट, स्क्रेपिंग का कार्य हुआ पाया गया। जमींदारी नहर प्रणाली के अंतर्गत बजहा सागर एवं मझौली सागर का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्य स्थल पर उपस्थित अभियंताओं को निर्देशित किया कि रबी फसल के लिए रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी का संचालन कराएं। संवाद