फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिड डे मिल को डीएम ने चखा, खराब गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

Sat, 21 Sep 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम ने चिल्हिया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने शुक्रवार को चिल्हिया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मिड डे मील, निपुण भारत मिशन व सफाई व्यवस्था की जांच की। भोजन की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाने की चेतावनी भी दी। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पर मिड डे मील के तहत बने भोजन को चखा। गुणवत्ता व स्वाद में कमी पाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक होनी चाहिए। सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन ईमानदारी पूर्वक करें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विद्यालय में सफाई व्यवस्था लचर देखकर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षा जितनी जरूरी है उतनी ही सफाई भी। साफ-सफाई नहीं होने से छात्रों पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। स्कूल केवल पढ़ाई के बारे में नहीं हैं यह अपने विद्यार्थियों के चरित्र और आदतों को आकार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें