फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम साहब! बेटी से हुई छेड़खानी, नहीं सुन रही पुलिस

Sun, 17 Nov 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में खेसरहा थाने के अंतर्गत कुर्थिया पुलिस चौकी क्षेत्र की एक महिला ने छेड़खानी के मामले में कार्रवाई नहीं होने की फरियाद की। महिला ने कहा कि साहब! 9 नवंबर की देर शाम उसकी बेटी घर में अकेली थी। उसे अकेला देख गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। बेटी ने शोर मचाया तो वह घर से बाहर निकल गया। उसके बाद डरी हुई बेटी ने उसके पास फोन किया। जब वह घर पहुंची तो बेटी ने पूरी बात बताई, लेकिन पुलिस चौकी पर तहरीर देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि आरोपी के हौसले बुलंद हैं।मिठवल ब्लॉक क्षेत्र एक व्यक्ति अपने ही गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें