सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने मंगलवार को बांसी तहसील क्षेत्र के विकासशील ग्राम पिपरा भैइया व तिलौली में सहायक महानिरीक्षक निबंधन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के साथ बड़े बैनामा लेखपत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया तथा लेखपत्रों को देखा। ग्राम तिलौली के लेखपत्र में स्टांप और फीस में कमी पाई गई। जिलाधिकारी ने सहायक महानिरीक्षक निबंधक को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। संवाद