फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने किया वीएचएसएनडी दिवस का निरीक्षण

Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने वीएचएसएनडी के अवसर पर पिपरी करीमपुर (रसूलपुर) और मधुबेनिया (कल्याणपुर) का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवतियों के रजिस्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा और पोषाहार के वितरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वीएचएसएनडी में गर्भवतियों की गोदभराई, अन्न-प्राशन्न कराएं और पोषाहार का वितरण कराएं। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिए कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवतियों और बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा या गर्भवती जांच और टीकाकरण से छूटने नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें