सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरवत में जिलाधिकारी पवन कुमार अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में इस वर्ष हुए नामांकन, शिक्षण कार्य, कायाकल्प अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्य, अर्धवार्षिक परीक्षा की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के अभिलेख के रख-रखाव के विषय में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापक मदनलाल, शिक्षिका वंदना उपाध्याय, शिक्षामित्र दिलीप शुक्ल, प्रतिभा शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद