फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

Thu, 07 Mar 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बुधवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कपिलवस्तु विधानसभा में बने बूथ उच्च प्राथमिक विद्यालय पकड़ी, प्रावि थरौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरिहारी, सोहांस खास, महुलानी और प्राथमिक विद्यालय मदनपुर, सेखुई, सोहांस दरमियानी, धौरीकुईयां, रेहरा के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम पवन अग्रवाल ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में रैम्प, शौचालय आदि ठीक नही हैं, उन्हें समय से ठीक करा दिया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। बूथों पर बूथ संख्या का अंकन कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि बूथों पर मूलभूत सुविधाएं ससमय दुरुस्त करा दी जाएं। इसमें लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ललित कुमार मिश्र, बीएसए देवेंद्र कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर सुजीत राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें