फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच में मिली कमियों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 31 Jul 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

-नगर पंचायत बढ़नी चाफा का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने मंगलवार को नगर पंचायत बढ़नीचाफा के मलिन बस्ती महर्षि वाल्मीकि नगर व संत रविदास नगर का निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से बात की और परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिया कि लाभार्थियों को समय से किश्त की धनराशि प्रेषित करें। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंने की हिदायत दी और कहा कि किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। नालियों की सफाई और उस पर ढक्कन रखाने के साथ नगर पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया गया और वहां व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। नगर पंचायत में अंत्येष्ठि स्थल का निर्माण कार्य समय से पूर्ण न होने पर डीएम नाराज हुए और ओर दो माह में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

-
एमओआईसी को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
निरीक्षण के क्रम में डीएम राजागणपति आर नगर पंचायत स्थित पीएचसी पहुंचे और लैब के साथ औषधि कक्ष का जायजा लिया। फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर एमओआईसी ने बताया कि वह दवा लेने गए है। डीएम ने एमओआईसी से पूछा कि वह कहां रहते हैं, तो उनका जवाब आया कि अंबेडकर नगर से आते हैं। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए सबको स्थानीय स्तर पर निवास करने की हिदायत देते हुए एमओआईसी को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश दिया। औषधि कक्ष में दवाएं ठीक ढंग से रखने के साथ परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें