फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्युत बिल की कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों, कर-करेत्तर, की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने समस्त उपजिलाधिकारियों/तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोर्ट केस अपडेट करें। विद्युत बिलों की वसूली कम होने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल समय से उपलब्ध कराएं तथा कैंप लगाकर बिल जमा कराएं। सभी एसडीएम व तहसीलदार को तहसीलों की मासिक रिपोर्ट समय से भेजने का निर्देश दिया। तहसीलदारों को निर्देश दिया कि राजस्व की वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि वरासत कार्यों में प्रगति लाकर पूर्ण कराएं, वरासत के प्रकरण लंबित न रहें। बैठक में वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, बाट-माप, खनन विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। बाजारों में पॉलिथीन का प्रयोग न हो इसके लिए दुकानों पर छापे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें