फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्य में प्रगति कम होने पर डीएम ने जतायी नाराजगी

Wed, 16 Oct 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने पीएम श्री स्कूल में आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की समीक्षा की। उन्होंने पीएम श्री स्कूल में निर्माण कार्यों की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय से व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं जिन भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें हैंडओवर कराकर संचालित कराने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि थर्ड पार्टी की सत्यापन आख्या प्रत्येक बिंदुओं पर स्पष्ट आने के बाद हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें