सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को सनई स्थित शुभम खाद भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक और वितरण रजिस्टर की जांच की। दुकान के बाहर अनिवार्य बोर्ड और उर्वरक की रेट सूची प्रदर्शित न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदार को निर्धारित दर पर उर्वरक बिक्री करने और किसी प्रकार की टैगिंग नहीं करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि ओवररेटिंग या टैगिंग की शिकायत सीधे उनके मोबाइल नंबर 9454417530 या जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882270 पर दर्ज कराएं। संवाद