नगर की सड़क का जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
गुणवत्ता की जांच के लिए खुदवा दी आरसीसी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के नवीन मंडी जाने वाली आरसीसी सड़क की गुणवत्ता की हकीकत जानने के लिए डीएम रविवार को पहुंचे। सड़क को खुदवाया, जिसमें नीचे गिट्टी नहीं मिली। इस पर ईओ से बोले बताओ की कहां गिट्टी पड़ी है। बड़ी गिट्टी कहां गई। सड़क में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है। एमबी के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने ईओ से स्पष्टीकरण का प्राप्त करने का संबंधित को निर्देश दिया। और जेई को भी फटकार लगाया।
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विंध्याचल के साथ नगर पालिका में बने इंटरलॉकिंग एवं सीसी रोड का निरीक्षण करने पहुंचे गए। नगर के नवीन मंडी जाने वाले सीसी रोड की गुणवत्ता की जांच के लिए कहा। सड़क की खुदाई करके देखा तो सही नहीं मिला। गिट्टी के बजाए पुरानी सड़की मिली। इस पर ईओ और जेई से डीएम ने पूछा की बड़ी वाली गिट्टी कहां गई। गिट्टी दिखाओ, गिट्टी नहीं पड़ी ही नहीं हैं। इस का सवाल देने के बजाय ईओ और जेई को पसीना आने लगा। डीएम ने तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा 15 वां वित्त आयोग के अंतर्गत एक्सिस बैंक से शिव प्रसाद के मकान तक सीसी रोड, मोहल्ला थरौली में इंटर लॉकिंग रोड, तथा नौगढ़ उसका मार्ग से अंबिका प्रसाद के घर तक इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य को देखा गया। इसके साथ ही वीर सावरकर नगर में गायत्री देवी के घर से राम प्रसाद प्रजापति के घर तक नाला धक्कन सहित एवं इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को देखा गया। सड़क की लंबाई, चौड़ाई को नापा गया एवं गुणवत्ता को भी चेक किया गया। कार्य स्टीमेट एवं एमबी के अनुरूप नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।