डुमरियागंज। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर बुधवार की देर शाम डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने डुमरियागंज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों से का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से दीपावली का त्योहार मिलजुल आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। डीएम ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर स्थित आम के बाग के पास लगे पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां पर रेट लिस्ट न लगाएं जाने पर दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि हर हाल में रेट की सूची चस्पा की जाए। वहां से सीधे डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर पहुंचे और छठ पूजा स्थल का भी निरीक्षण किया।