सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव निवाससी जुबैदा खातून ने पति पर फोन से तीन तलाक कह रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है।
उसने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। पीड़िता का मायका करीमपुर में है, जबकि उसकी शादी 12 मार्च 2022 को चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। उसका पति सऊदी अरब में रहकर कमाता है। उसने बताया कि 2024 में जब वह मायके से ससुराल लौटी तो बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया गया। पति सऊदी अरब चला गया और वहीं से बार-बार कॉल कर तीन तलाक बोलकर फोन काटता रहा। उसने पुलिस से शिकायत की है। मामले में एसओ सदर दुर्गा प्रसाद स