फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिले का टॉप-10 बदमाश असगर अली उर्फ किनकिन पकड़ा गया

Mon, 19 Jun 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मोहाना पुलिस की गिरफ्त में टॉप टेन अपराधी असगर अली उर्फ किन-किन।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल असगर अली उर्फ किनकिन शनिवार देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मोहाना पुलिस ने गोपीजोत गांव स्थित बाग से उसे दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत गांव निवासी असगर अली उर्फ किनकिन के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, गोकशी, मादक पदार्थ की तस्करी के आदि के 17 से अधिक केस जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य जनपदों में भी कई भी केस दर्ज हैं। यह जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। शनिवार शाम जानकारी मिली की वह अपने गांव के बाग के पास मौजूद है और कहीं भागने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता हुआ देखकर भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

-

नशीली दवा के साथ एक गिरफ्तार

मोहाना पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के ककरहवा बार्डर से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 50 गोली नशीली दवा बरामद की गई। एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में उसने अपनी पहचान जियाद्दीन निवासी लुंबिनी नेपाल बताया। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें