शोहरतगढ़। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने मंगलवार को शिवपति इंटर कॉलेज में चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया। प्रथम पाली में कक्षा नौ के गणित के सात सौ परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही कक्ष में प्रवेश करने दें। शिक्षक विक्रम प्रसाद यादव ने कहा कि विद्यालय में 2,612 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया है। प्रथम पाली में कक्षा 9 गणित के 700 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो पाली में अर्धवार्षिक परीक्षा हो रही है। इस दौरान अरुण कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, जगदीश वर्मा मकबूल खां, राम प्रताप सिंह, शिवपूजन आर्य व अन्य उपस्थित रहे।