संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेसिक बाल क्रीड़ा व शैक्षिक समारोह के तहत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29, 30 नवंबर व एक दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक व तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
व्यायाम के कोच उपेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक तहसील से चयनित छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29, 30 नवंबर व एक दिसंबर को होगी। जिसमें प्रत्येक तहसील से 200 से 250 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कुश्ती, ताइक्वांडो, लोक गीत, लोक नृत्य, समूह गान और राष्ट्रीय गीत आदि का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में विजेता खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।