सिद्धार्थनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विरजेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिला जज ने कैदियों को मिलने वाली मीनू के अनुसार भोजन तथा रसोईघर की साफ-सफाई के साथ ही बंदियों के बैरिक, महिला बंदियों के बैरिक, बंदियों में उपयोग में आने वाले शौचालय तथा स्नान घर व पीने का पानी व जेल अस्पताल तथा जेल में क्रियाशील लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। साथ ही बंदियों के साथ होने वाली परेशानियां शिकायत व कानूनी बिंदुओं पर भी विस्तृत रूप से पूछताछ की गयी। इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश मौजूद जेलर राजेश कुमार पांडेय को दिया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। संवाद