फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूरी 16 किलोमीटर, वसूल रहे 60 रुपया किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑटो और ई-रिक्शा चालक का न तो रूट तय है न किराया, यात्री परेशान
विज्ञापन


- पथरा बाजार से डुमरियागंज और बांसी जाने वाले यात्रियों का कर रहे शोषण

संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। पथरा कस्बे से डुमरियागंज, बांसी और विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाले ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। दूरी 16 किलोमीटर है, और किराया 60 रुपये तक ले रहे हैं। इससे यात्रियों को कठिनाई हो रही है, लेकिन जिम्मेदार न तो रूट तय कर रहे हैं और न ही किराया। इससे यात्री परेशान हैं।

पथरा बाजार बांसी और डुमरियागंज के केंद्र में है। यहां से हर तरह के लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन यहां से यात्रा करने पर लोगों को कठिनाई हो रही है। लोगों के लिए सफर करना पहले से ही मंहगा हो गया है। क्योंकि ई- रिक्शा और ऑटो वालों का कोई किराया तय नहीं है। ये लोग आम यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। यात्री इनका विरोध करते हैं, तो मनमानी करने वाले चालक उन्हें वाहन में चढ़ने नहीं देते हैं। ऑटो चालकों की ये मनमानी यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही है। किराए को लेकर अक्सर यात्री और ऑटो चालक के बीच विवाद भी होता रहता है।
विज्ञापन

ऑटो चालक किराया वसूलने के लिए यात्रियों से हाथापाई करने पर भी उतारु हो जाते हैं। पथरा से बांसी की दूरी 12 किलोमीटर है, जिसका रोडवेज का किराया 21 रुपये है, जबकि इसके लिए ऑटो चालक यात्री से 40 रुपया वसूलते हैं। पथरा से डुमरियागंज की दूरी 16 किलोमीटर जिसका रोडवेज बस का किराया 28 रुपये है, पर ऑटो चालक 60 रुपये वसूलते हैं। क्षेत्र के बीसू किशोरी राजू सहानी, केशव मौर्य, मोहम्मद समीम, साकेत तिवारी, रमाकांत राजेश जितेंद्र सहित आदि का कहना है कि ऑटो चालकों के पास रेट लिस्ट नहीं होती है, और न ही आज तक इन की कोई जांच की गई, जिससे इनकी मनमानी पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के मुताबिक सवारी गाड़ी में यात्रियों की सुविधा के लिए रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। इसके बाद भी बांसी डुमरियागंज तहसील में चलने वाले लगभग हजारों की संख्या में ऑटो में रेट लिस्ट नहीं लगी है। इससे ऑटो चालक लोगों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इस संबंध में एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि चेकिंग की जाएगी। नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें