तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के गोल्हौरा मुस्तकहम में एनएच पर बने टोल प्लाॅजा पर बुधवार को टोल कर्मियों और वाहन चालक के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा कि टोल प्लॉजा पार करते समय एक शिक्षक से टोल टैक्स को लेकर वहां कार्यरत कर्मियों से बहस हो गई। जिसके बाद मामला बढ़ता गया और वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। विवाद बढ़ता देख आस पास मौजूद लोगों ने पहुंच कर बीच बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। इस संबंध में टोल प्लाॅजा मैनेजर राजेश कुमार यादव ने बताया कि एक वाहन चालक से मामूली विवाद हुआ था, जिसे बाद में शांत करा दिया गया। संवाद