सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को चकबंदी विभाग की ओर से तीन गांवों में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई वादों का निस्तारण किया और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। नौगढ़ तहसील के ग्राम धौरीकुईया में चकबंदी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में चौपाल लगी। संवाद