बांसी। खेसरहा में 27 व 28 फरवरी को होने समाजवादी पार्टी के किसान, मजदूर, नौजवान अधिकार सम्मेलन की तैयारी और सफलता को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी के नगर कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लग जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है और इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है और सपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को डाॅ. सुनील, जयशंकर पांडेय संबोधित करेंगे। बैठक को नगर अध्यक्ष कपिल देव, महासचिव रिजवान अहमद, सभासद बुद्ध राम प्रजापति, अरुण गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर शाकिर अली, करीम राईनी, राधेश्याम जायसवाल, इसरार अहमद, रुस्तम अली, भीम साहनी, मुन्नू, इरफान आदि मौजूद रहे।