जोगिया। क्षेत्र के जोगिया गांव में सड़क पर बह रहे गंदे पानी से सड़क पर आने-जाने वाले ग्रामीण परेशान हैं। इससे आवागमन कर रहे लोगों को बीमारियों से संक्रमित होने की आशंका है। सड़क किनारे जगह-जगह पर नाली जाम है। स्थानीय निवासी माधुरी, नरेंद्र, शिव प्रसाद, नरेश, सीमा, लखन, दया शंकर, प्रेम शंकर ने बताया कि 15-15 दिन तक गांव में सफाई कर्मी आता ही नही है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि इसकी शिकायत मिली थी, सफाईकर्मी को नोटिस जारी किया गया है। संवाद