फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो डीजे से अधिक और तेज आवाज में बजाने पर होगी कार्रवाई

Tue, 07 Nov 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी पूजा में प्रतिमा के पास डीजे बजाने के मानक किए गए तय
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लक्ष्मी व छठ पूजा के उल्लास में कानफाेडू़ डीजे बजाएंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एक प्रतिमा के पास मध्यम आकार के दो डीजे रखकर निर्धारित आवाज में बजा सकेंगे। अगर शोर की पुलिस को शिकायत मिली तो संबंधित थाने की पुलिस केस दर्ज करके कार्रवाई करेगी। इस बारे में थानों में आयोजित होने वाली शांति कमेटी में पुलिस जानकारी भी दे रही है।

दुर्गा पूजा और अन्य कार्यक्रम में तेज आवाज में बजने वाले डीजे से अधिक उम्र और हार्ट सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को कई कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। कई बार तेज आवाज के कारण हार्ट के रोगियों की धड़कन बढ़ने के साथ ही अन्य प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इससे छोटे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा चिकित्सकों का कहना है।
विज्ञापन

अब दीपावली में होने वाली लक्ष्मी पूजा करीब है। जिले के सभी हिस्सों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा लोग बैठाएंगे। लेकिन तेज आवाज और दो से अधिक डीजे लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन तैयार है। मध्यम साइज के दो डीजे एक प्रतिमा के पास रखे जा सकेंगे। इसके साथ ही शासन की ओर से निर्धारित मानक पर बजाने की अनुमति है। इससे अधिक बजाते ही पुलिस स्वयं कार्रवाई करेगी।
साथ ही अगर कोई शिकायत करता है तो उसकी शिकायत के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, थानों में समितियों की बैठक में पुलिस इस बारे में दिशा निर्देश दे चुकी है।
विज्ञापन

कोट
पंडाल में डीजे लगाने की मनाही नहीं है, लेकिन दो डीजे ही लगेंगे और वह भी मध्यम साइज के न कि बड़े आकार के। साथ ही शासन की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार ही बजेंगे। इस बारे में सभी थानों में समितियों की बैठक हो चुकी है। शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें