फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों तक पहुंचा रहा योजनाओं का सीधा लाभ : जय प्रताप

Mon, 18 Dec 2023 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लाभार्थियों तक सीधा पहुंचा रही हैं। वे रविवार को बांसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अशोगवा व असिधवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व विभाग की ओर से स्टाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ लालजी शूक्ला, अजय राय, संजय गौतम, संजय श्रीवास्तव, शैलेंद्र दूबे, शिव प्रकाश चौरसिया, हीरा सिंह, राजन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

डुमरियागंज : ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रौलिया माफी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ अमित सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, शमशाद, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
भनवापुर : क्षेत्र के भीटानानकार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। सचिव हरीराम चौधरी ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रधान शालिनी जायसवाल, ममता यादव, नंदलाल, जग वंश, सुधिराम, हरिशंकर, राजन, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
पात्रों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : सांसद

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा बसौनी तथा कोड़रा ग्रांट में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, प्रमुख पराग राम यादव, राम नवल विश्वकर्मा, प्रधान मुनीराम, महेश मणि त्रिपाठी, रमाकांत सिंह आदि उपस्थिति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें