खुनुवां। एसएसबी डीआईजी गोरखपुर अखिलेश्वर सिंह ने शुक्रवार को एसएसबी 43वीं खुनुवां बार्डर का औचक निरीक्षण किया। सीमावर्ती क्षेत्र का हाल जाना। सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इसके बाद सीमा बल के लिए बनने वाली कैंप की अधिग्रहीत जमीन का भी मुआयना किया। वहीं, सुरक्षा बलों को सीमा चौकी क्षेत्र में चौकसी बरतने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा व बल के अन्य अधिकारी, जवान मौजूद रहे। संवाद