फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर लगाते हैं ठेला, गाड़ी निकालने में होती है परेशानी

Tue, 26 Sep 2023 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण किए जाने से एक ओर जहां सड़क संकीर्ण हो गई, वहीं शहर में रहने वाले लोग घर से पैदल निकलने को मजबूर हैं। मुख्य रूप से स्टेशन रोड, कपड़ा वाली गल्ली, परसा साह आलम रोड, बांसी तिराहे पर अक्सर जाम लगने से लोग अपने घर से बड़ी गाड़ियां लेकर निकलना बंद कर दिए हैं। इन सड़कों दुकानदार के पास पार्किंग की व्यवस्था न होने से और मनमानी तरीके से ठेले व सब्जी की दुकान लगने से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुबह-सुबह शहर में बने बड़े-बड़े दुकान व मॉल पर पार्किंग न होने से सड़क पर खड़े वाहन, फुटपाथ पर लगाए गए ठेला और खोमचा पर फल, सब्जी बेचे जाने की वजह से शाम तक सड़क सकरी हो जाती है, जिससे शहर के लोगों को अपनी कारों को लेकर घर से निकलने से बचते हैं। शहर की कपड़े वाली गली में शाम होते ही सब्जी की दुकान लगने से लोगों को पैदल ही मार्केट में निकलना पड़ता है।
रेलवे स्टेशन पर शाम को आपातकालीन सेवा वाले वाहन या एंबुलेंस को इन जाम का सामना करते हुए अपने मंजिल की ओर पहुंचना पड़ता है। शहर की मुख्य मार्ग जाम होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस जाम में एंबुलेंस, ऑटो, बाइक कार को लेकर निकलने से लोग बचते हैं।
विज्ञापन

-
चार बजे के बाद रेलवे स्टेशन रोड पर ठेले व सब्जी वालों का जाम लग जाता है। जिससे बाजार में निकलने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। अतिक्रमण से शहरे के गलियों में भी जाम लग जाता है। -प्रेम सागर चौधरी
-
ठेले व सब्जी की दुकान से घर से बाहर निकलना व शहर में चलना मुश्किल हो गया है। सड़क के दोनों तरफ बनी बड़ी-बड़ी दुकानों के सामने पार्किंग न होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
-यौगेंद्र चैधरी
-

शाम होते ही ओवर ब्रीज के नीचे सब्जी वालों का कब्जा हो जाता है, जिससे बड़ी गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

-अमरनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें