फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काम मिला नहीं, मिल गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र की है घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के कस्बे में काम खोजने आए गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को काम तो नहीं मिला, उसे मौत मिल गई। सड़क किनारे उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गोल्हौरा थाने के ग्राम तेलियाडीह निवासी कमलेश साहनी (25) पुत्र रामअजोर रोजाना की तरह इटवा कस्बे में मजदूरी करने आया था। सोमवार काम न मिलने पर दूसरे दिन काम मिलने की आस में वह कस्बे में ही रुक गया, लेकिन उसे दूसरे दिन भी काम नहीं मिला। तो वह इटवा कस्बे के बांसी रोड पर स्थित पावर हाउस के पास पटरी पर सो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना इटवा थाने पर दी। इटवा पुलिस उसे उठाकर सीएचसी इटवा ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक प्राय: शराब का सेवन करता था। इस संबंध में एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि देखने से कहीं चोट के निशान नहीं हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


-

श्याम सुंदर तिवारी

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें