शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रेहरा गांव के महाकाली मंदिर से मंगलवार को श्रद्धालुओं का जत्था मां पाटेशवरी देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा करते हुए निकला। यह पदयात्रा रेहरा गांव से डुमरियागंज, इटवा, गौरा चौरहा होते हुए देवी पाटन मंदिर पर समाप्त होगी। रेहरा गांव के महाकाली मंदिर के पुजारी शिव कुमार सत्यम के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पदयात्रा निकाली है। इसमें रतनकुमार, बीरू, शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद