सिद्धार्थनगर। अटल आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा में जिले के 25 होनहारों को सफलता मिली है। कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए 25 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम सोमवार को घोषित किया गया।
बस्ती में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ के लिए कुल 280 सीटें निर्धारित हैं। जिले से कुल 494 आवेदन पत्र गया था, जिसमें से 147 आवेदन, परीक्षा के लिए पाए गए और 128 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए 12 एवं कक्षा नौ के लिए 13 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए।
सफल अभ्यर्थियों में विकास खंड लोटन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, पननी की छात्रा ममता का चयन कक्षा नौ के लिए, कक्षा छह के लिए प्राथमिक विद्यालय, सांडी की छात्रा मनीषा, प्राथमिक विद्यालय असनहरा छात्रा कंचन यादव का नाम शामिल है।