फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रभु श्रीराम के जन्म की कथा सुन निहाल हुए श्रद्धालु

Tue, 20 Feb 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शाहपुर अकोलिहां गांव के शिव मंदिर प्रांगण में राम कथा करते कथा वाचक पंडित राहुल मिश्रा
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के ग्राम अकोलिहा में चल रही श्रीराम कथा में रविवार रात प्रभु राम के जन्म की कथा सुन श्रद्धालु निहाल हो उठे। महिलाओं ने सोहर और मंगलगीत गाकर एक-दूसरे को बधाई दी, जिसके बाद पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। भगवान के बाल रूप की झांकी के समक्ष श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


कथावाचक पं. राहुल मिश्रा ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जहां भगवान की कथा होती हैं वहां पर सभी विराजमान देवतागण और भक्त शिरोमणि हनुमानजी भी कथा सुनने आते हैं। राम नाम लेने से आनंद की प्राप्ति होती है। संतों की कृपा से ही भगवान के दर्शन होते है। इस मौके पर बबलू अग्रहरि, पूरन लाल, जगराम गुप्ता, तिलक राम, धर्मराज सक्सेना, रामदेव चौधरी, राम कृपाल, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें