शाहपुर अकोलिहां गांव के शिव मंदिर प्रांगण में राम कथा करते कथा वाचक पंडित राहुल मिश्रा
शाहपुर। क्षेत्र के ग्राम अकोलिहा में चल रही श्रीराम कथा में रविवार रात प्रभु राम के जन्म की कथा सुन श्रद्धालु निहाल हो उठे। महिलाओं ने सोहर और मंगलगीत गाकर एक-दूसरे को बधाई दी, जिसके बाद पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। भगवान के बाल रूप की झांकी के समक्ष श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथावाचक पं. राहुल मिश्रा ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जहां भगवान की कथा होती हैं वहां पर सभी विराजमान देवतागण और भक्त शिरोमणि हनुमानजी भी कथा सुनने आते हैं। राम नाम लेने से आनंद की प्राप्ति होती है। संतों की कृपा से ही भगवान के दर्शन होते है। इस मौके पर बबलू अग्रहरि, पूरन लाल, जगराम गुप्ता, तिलक राम, धर्मराज सक्सेना, रामदेव चौधरी, राम कृपाल, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।