फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में जुटेंगे भक्त, हर-हर महादेव की होगी गूंज

विज्ञापन
शहर में स्थित श्रीसिंघेश्वर मंदिर। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
शिवालयों में जुटेंगे भक्त, हर-हर महादेव की होगी गूंज
विज्ञापन

- जिले के प्रमुख मंदिरों में सावन के सोमवार को देखते हुए तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में हर महादेव का जयघोष होगा। सूर्योदय से पहले ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग जाएगा और पूरे दिन रूद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान होंगे। रविवार को प्रमुख शिव मंदिरों में पूजन अर्चन की तैयारी की गई। शहर के सिंहेश्वरी माता मंदिर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। मंदिर परिसर में फूल, बेल पत्र व पूजन सामग्री की बिक्री होगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से भी धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा।
भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार श्रवण मास के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक प्राचीन शिव भारतभारी पर श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। रविवार को मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई गई। भक्तों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान मंदिर भारतभारी के पुजारी कृष्ण मणि दास ने बताया कि अयोध्या व राप्ती नदी से भक्त जल लाकर शिव मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे।
पथरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मटेश्वर नाथ मंदिर में एक दिन पहले ही सफाई की गई। कठेला प्रतिनिधि के अनुसार कठेश्वर नाथ शिव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्घालु पूजन अर्चन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें