फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अस्तित्व में नहीं प्राधिकरण, कैसे हो कपिलवस्तु का विकास

Wed, 29 Nov 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर कस्बे में लगा प्राधिकरण कार्यालय का बोर्ड।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुद्ध भूमि कपिलवस्तु के विकास के लिए गठित किया गया विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण 25 वर्ष बाद भी बजट और कर्मचारियों के अभाव में कागजों में चल रही है। नगर पंचायत कपिलवस्तु (बर्डपुर) के एक कक्ष में संचालित कक्ष में संचालित कपिलवस्तु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास कुछ नहीं है। तहसील में तैनात एक कर्मी को यहां का प्रभार सौंपा गया है जो यहां नहीं बैठता है। जबकि इसके पास विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थली कपिलवस्तु क्षेत्र में शामिल 14 ग्रामों के विकास का जिम्मा है।
विज्ञापन


शासन की तरफ से 15 नवंबर 1978 को बौद्ध स्थली कपिलवस्तु के नियोजित विकास के लिए पिपरहवा बाजार विनियमित क्षेत्र का गठन किया गया था। इसके बाद शासन ने पांच जुलाई 1997 को विनियमित क्षेत्र की जगह बस्ती मंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में कपिलवस्तु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन कर दिया। इसमें डीएम और प्रमुख सचिव वित्त, आवास, शहरी नियोजन, पर्यटन, संस्कृति, विद्युत एवं जलनिगम अथवा उनकी तरफ से नामित सदस्य समेत 11 सदस्य शामिल हैं।
तत्कालीन सरकार ने बौद्ध परिपथ के तहत महात्मा बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं पर्यटकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्राधिकरण का गठन किया था। जिसका कार्यालय पहले तहसील परिसर में स्थित एक कक्ष में था, जिसे बाद में स्थानांतरित कर नगर पंचायत कपिलवस्तु के कार्यालय के एक कक्ष में संचालित किया जा रहा है।लेकिन यहां कर्मचारियों का प्राधिकरण के तहत बनी विकास की कार्ययोजना परवान नहीं चढ़ सकी है। कपिलवस्तु में प्राधिकरण के माध्यम से पर्यटकीय सुविधाओं का विकास करने का उद्देश्य जापान, श्रीलंका समेत अन्य देशों से आने बौद्ध धर्मावलंबियों एवं पर्यटकों को आकर्षित करने का था।
विज्ञापन


प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल है यह गांव

कपिलवस्तु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में 14 राजस्व ग्राम बर्डपुर नंबर एक (पिपरहवा बाजार), बर्डपुर नंबर दो (गांव के मध्य में स्थित नाले का पश्चिम भाग), पंचगवां, रक्सेल, महदेवा कुर्मी, सिंहोरवा बुजुर्ग, बर्डपुर नंबर सात, बिहरी, तरैनी, पिपरसन, श्रीबेलवा, बर्डपुर नंबर छह, महदेइया और मरवटिया (मरचहवा) शामिल हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए बनी महायोजना में संबंधित गांवों की भूमि सम्मिलित की जाएगी। हालांकि इन क्षेत्र में अब तक विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है।
-
उपलब्ध होनी थीं ये सुविधाएं
उत्तर प्रदेश विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत कपिलवस्तु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन हुआ है। इस क्षेत्र में ग्रामीण आबादी एवं आवासीय क्षेत्र के साथ व्यावसायिक केंद्र और पर्यटकों के आवासीय एवं भोजन सुविधा के लिए तीन से पांच सितारा होटल और रेस्टोरेंट बनाने के लिए भूमि निर्धारित की गई थी। प्रदूषण रहित उद्योग, हस्तशिल्प कला केंद्र, शैक्षिक, चिकित्सीय, पुलिस एवं फायर स्टेशन केंद्र की स्थापना के लिए भी भूमि निर्धारण हुआ है। यहां पर्यटक बिहार परिसर, चिंतन मनन उपवन, बौद्ध बिहार मठ एवं मंदिर के अलावा मनोरंजन, रेल पथ व हवाई पट्टी के लिए भी क्षेत्र निर्धारित है।

-

वनीकरण क्षेत्र पर भी नहीं हुआ कार्य
कपिलवस्तु विशेष विकास क्षेत्र के लिए बनी महायोजना के तहत शामिल ग्रामों के चारों तरफ पौधरोपण कर वनीकरण क्षेत्र तैयार की जानी थी। सड़क एवं परिवहन सुविधाएं भी विकसित की जानी थी, लेकिन इनमें किसी भी कार्ययोजना पर कार्य नहीं हुआ।
-

क्षेत्र में विकास कार्य के लिए प्राधिकरण कार्यालय में न तो कोई कर्मचारी मिलता है और न ही वहां कोई अभिलेख उपलब्ध है।
-विवेक मिश्रा, महादेव मिश्र


दुकान के लिए नक्शा बनवाने को जानकारी करने नगर पंचायत स्थित प्राधिकरण कार्यालय गया तो वहां कोई कर्मचारी मौके पर नहीं मिला।

-राहुल, पंडितपुर


क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी करने कार्यालय पर गया तो कोई भी कर्मचारी नहीं मिला और न ही कार्यालय में कोई अभिलेख दिखा।

-विवेक गोस्वामी, गोसाईगंज


बौद्ध स्थली के नियोजित विकास के लिए शासन की तरफ से प्राधिकरण के पास पर्याप्त कर्मचारी एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है।

-कमरूद्दीन खान, अलीगढ़वा


-

प्राधिकरण कार्यालय का कार्य देखने के लिए नौगढ़ तहसील का एक बाबू संबद्ध किया गया है। यहां पर जेई और कर्मचारी के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया किया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रदीप यादव, प्राधिकरण सचिव व एसडीएम शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें