फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के समन्वय सहयोग से ही विद्या और विद्यालय का विकास संभव : राही

Sun, 10 Mar 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए देश और प्रदेश की सरकार विशेष ध्यान दे रही रही है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि शिक्षा के बिना सभ्य और संस्कारवान समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। रोटी कपड़ा और मकान के बाद शिक्षा ही मानव जीवन की सबसे अनिवार्य आवश्यकता है। जो सभी के समन्वय सहयोग से ही संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों का कायाकल्प करके बच्चों के लिए बेहतर भौतिक परिवेश मुहैया कराई जा रही है। बच्चों को पूरी तरह निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। बैठने के लिए डेस्क बेंच, स्मार्ट क्लास, स्वच्छ पेयजल, चहारदीवारी, शौचालय, मूत्रालय आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसमें ग्राम प्रधान और एसएमसी के अध्यक्षों और जन समुदाय का भी सहयोग मिल रहा है। इसीलिए, देश शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति और प्रगति कर रहा है।
जिला महामंत्री कलीमुल्लाह व आशीष सिंह ने बुके व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, गुणवत्ता युक्त शिक्षा, शारदा कार्यक्रम, डीबीटी, विद्यालय प्रबंध समिति के कर्तव्य एवं दायित्व पर सभी वक्ताओं ने विस्तृत रूप से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नीतीश पांडेय, आशीष बाबा, शैलेंद्र कुमार चौधरी, अमित मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, अलाउद्दीन,अब्दुल अजीज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें