बांसी नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल व विधायक जय
सिद्धार्थनगर। सभी को आपसी सामंजस्य बनाकर नगर के विकास के लिए कार्य करना होगा, इसमें जहां जरूरत होगी वहां सहयोग किया जाएगा। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने नगर पालिका परिषद बांसी बोर्ड की पहली बैठक में कही।
विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि नगर का विकास प्रथम लक्ष्य है यह बोर्ड नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एक टीम की तरह काम करें। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा सरकार की योजनाओं का लाभ नगर को मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि वह नगर के विकास के लिए संकल्पित है और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास होगा। उन्होंने सभी सभासदों से नगर के विकास मे सहयोग करने की अपील किया। बै
ठक में हाल ही मे माघ मेला संचालन के लिए बनाए गए ट्रस्ट को गलत बताते हुए सर्वसम्मति से निंदा किया गया। साथ ही सदस्यो ने इसे नगर पालिका बोर्ड में अतिक्रमण बताया गया। इसके बाद नगर की सभी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया। नगर में प्रमुख स्थलों पर वाटर कूलर लगाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के सभी प्रमुख स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सफाई उपकरण खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में ईओ विंध्याचल, लिपिक जमील अहमद, अमरेंद्र कुमार, सभासद बरकत अली राईनी, अरुण गुप्ता, बुधिराम प्रजापति, शमा आरा, अशफाक अहमद व अकबर अली उपस्थित रहे।