देव दीपावली पर दीपों से सजाया गया शहर का पुराना नौगढ़ स्थित तुलसी घाट। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
देव दीपावली पर दीपों से जगमग हुआ शहर
सिद्धार्थनगर। देव दीपावली पर विभिन्न स्थानों पर दीप उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यालय स्थित डोमराजा पुल के निकट तुलसी घाट और पुराना नौगढ़ स्थित पोखरा दीपों से जगमग हो गया। पुराना नौगढ़ पोखरा पर नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं संस्कार भारती की तरफ से जमुआर घाट पर दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। बड़ी संख्या में लोग दीपोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान शहर दीपों से जगमग हो गया। लोग अपनी क्षमता के अनुसार दीप जलाए और खुशी मनाई। संवाद